फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव, की गई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के अहमदपुर असरौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चला। दोनों पक्षों के लोगों ने धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही हवाई फायरिंग की। फायर की आवाज पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष से 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अहमदपुर असरौली निवासी एहसान अहमद के परिवार के कुछ बच्चे बुधवार शाम गांव के बाहर अबरार के बेटों के साथ खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों ने यह बात परिवार के लोगों से बताई तो वे लोग उग्र हो गए। एहसान व अबरार पक्ष से दर्जनों लोग लाठी व असलहे लेकर आ गए।
गालीगलौज के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक दूसरे को लहूलुहान कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एहसान समेत उसके पक्ष से नियाज, शाहे उमम व एजाज के अलावा दूसरे पक्ष से अबरार व गुड्डू घायल हो गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

घटना देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरामुफ्ती के प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष से 13-13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें