फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल से दूर होगी गरीबों की ठंड

Thu, 01 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। नगर पंचायत करारी में बृहस्पतिवार को 1500 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। अध्यक्ष और सभासदों ने कस्बे के सभी वार्डों से चिन्ह्नित किए गए 40-40 गरीबों को कंबल बांटा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष मौला बख्श ने अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत करारी में चार दिन पहले हुए बोर्ड की बैठक में गरीबों को चिन्ह्नित करके कंबल बांटने की कार्ययोजना बनाई गई थी। तय किया गया था कि सभी वार्ड के सदस्य अपने-अपने मोहल्ले के 40-40 गरीबों को चिन्ह्नित करके इनकी सूची मुहैया कराएंगे। सभासदों से मिली गरीबों की सूची के आधार पर बृहस्पतिवार को कस्बे में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को ठंड से बचाने के लिए 1500 गरीबों को कंबल वितरित किया। चेयरमैन ने धनाढ्यों से निर्धनों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिए वे समर्पित हैं।

सपा सरकार द्वारा  निर्धनों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे संकल्पित हैं। इस मौके सपा युवजनसभा के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव,  ईओ लालजी यादव, वरिष्ठ लिपिक कमलेश नरायण मिश्रा, सभासद इश्तियाक अहमद, महताब अंसारी, रोहित, जीशान हैदर, इमरान कुरैशी, मोहम्मद अजमल, लालमन, मुराद अली, खुर्शीद अहमद, रोहिणी जायसवाल, शोएब अहमद, वैश अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें