फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा भाकियू का गुस्सा

Fri, 01 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली की अंधाधुंध अघोषित कटौती के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन का घेराव किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर रात में हो रही कटौती बंद कराने, बढ़ाकर भेजे गए बिलों का संशोधन की मांग की गई। अनदेखी पर भाकियू ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि गर्मी शुरू होते ही कौशाम्बी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चौपट हो गई है। रात-दिन अंधाधुंध कटौती की जा रही है। रात में आधी रात से भोर तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। कस्बाइयों को तो इससे रतजगा करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती के इस रोस्टर के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए एक्सईएन कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

एक्सईएन का घेराव करने के बाद उन्हें ज्ञापन भी दिया। इसमें रात में हो रही अघोषित अंधाधुंध कटौती बंद किए जाने और दोपहर में भी 12 से अपराह्न चार बजे तक बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने मनमाने तरीके से बिजली के कनेक्शन की क्षमता बढ़ाकर ज्यादा बिल भेजने पर भी गुस्सा जताया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी का मौसम आते ही कौशाम्बी में दिन-रात अंधाधुंध कटौती की जा रही है। आलम यह है कि जब सोने का समय होता है, तब बत्ती गुल हो जाती है। इससे गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग सारी रात जागने को मजबूर हैं। वहीं दिन में भी बार-बार बिजली की आवाजाही मची रहने से लोगों को एक पल भी सकून मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


इससे जहां आम आदमी परेशान हैं। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन को ज्ञापन देकर रात कटौती बंद किए जाने की मांग की। चेताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बच्चालाल पाल, सुशील सिंह, सिद्धशरण गुप्ता, केवली देवी, शमीउद्दीन, रणवीर सिंह, बरकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें