फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 16 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर और चायल तहसील में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी ने सप्ताह भर के भीतर किसानों की समस्याओं को निस्तारित कराए जाने का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राजकीय नलकूपों के  फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने, चकबंदी अधिकारी द्वारा किसानों से की जा रही वसूली को बंद कराने, समितियों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराए जाने, ब्लाकों में कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा पेंशन जारी किए जाने और चौराडीह के छोटेलाल का जमीनी विवाद सुलझाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय कियान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील में प्रदर्शन किया। बैठक करने के बाद ब्लाक अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुआई में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

उपजिलाधिकारी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को सप्ताह भर के भीतर समस्याओं के निराकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान ननकू लाल, प्रेम कुमार, शाहिद, मान सिंह, गीता देवी, शिवरानी, अशोक गुप्ता, मिश्रीलाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर मंझनपुर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। बैठक कर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप जिले के अफसरों पर लगाया। संगठन मंत्री भैयालाल धुरिया ने कहा कि सदर तहसील के अफसर किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के बजाय उन्हें गुमराह करते रहे हैं। यही कारण है कि जिलेभर के किसान खाद, पानी के लिए भटक रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कि किसानों की समस्याओं को आठ दिन में निस्तारित करने की मांग की है। चेताया कि अनदेखी पर कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर देवनाथ, सूर्यपाल, बच्चालाल, शिवकुमार, सुनीता देवी, राम तीरथ, नूरजहां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें