फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में भाजपाइयों को मिलेगी ‘संजीवनी’

Fri, 14 Dec 2018 12:45 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रयागराज की धरती में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। तीन राज्यों में मिली हार के बाद कार्यकर्ता विचलित नहीं हों, इसे लेकर रैली में बड़ी संख्या में उन्हें ले जाने की तैयारी हो रही है। 25 हजार कार्यकर्ताओं के रैली में पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज के अंदावां में जनसभा करेंगे। यह जनसभा जिले के लिए कई मायने में अहम होगी। लोकसभा चुनाव के पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा को मिली हार की टीस जिले के कार्यकर्ताओं को भी है। कांग्रेसियों का जश्न उन्हें देखा नहीं जा रहा है। इसे लेकर पार्टी के कद्दावरों ने खांटी भाजपाइयों को जनसभा में ले जाने के  लिए ताकत झोंक दी है। जगह-जगह बैठक कर रैली में चलने के लिए कहा जा रहा है।

इससे पहले पद यात्रा कर केंद्र सरकार की योजनाओं का पत्रक बांटा जा चुका है। जिलाध्यक्ष रमेश पासी का कहना है कि जिले से 25 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इसके लिए पांच सौ बसों का इंतजाम किया गया है। चायल विधान सभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक और चार पहिया से भी जाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली जिले के कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी साबित होगी। प्रयागराज में होने वाले कुंभ को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें