फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 20 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोराजू (ब्यूरो)। मंझनपुर तहसील की गोराजू बाजार ने शुक्रवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें धान खरीद नहीं होने, सूखी नहरें और बिजली की अंधाधुंध कटौती पर भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को कोसा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंंह पटेल ने कहा कि अखिलेश सरकार आमजन की समस्याओं के निस्तारण पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि किसान, व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


कहा कि एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद होनी थी। पर, किसान अपना धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। किसी भी केंद्र में धान की खरीद नहीं की जा रही है। वहीं किसान खाद, बीज, सिंचाई के पानी के लिए भी परेशान हैं। सूखी नहरें और बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण फसलें चौपट हो रही हैं। पर, शिकायतों के बाद भी जिले के अफसरों किसानों की समस्याओं के निस्तारण में तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो भाजपाई आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, दिनेश पांडेय, जगजीत सिंह, सुघर सिंह, संदीप कुमार, हरिओम, जगदीश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें