फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : फल विक्रेता से मारपीट और सिपाही को लहूलुहान करने पर भाजपा नेता के दो बेटे भेजे गए जेल

Wed, 01 Feb 2023 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सैनी कोतवाली इलाके के करनपुर बाजार में मंगलवार शाम फल विक्रेता अंकज सोनकर के साथ मारपीट के मामले में भाजपा के पूर्व मंत्री काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा ओम प्रकाश पासी समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली इलाके के करनपुर बाजार में मंगलवार शाम फल विक्रेता अंकज सोनकर के साथ मारपीट के मामले में भाजपा के पूर्व मंत्री काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा ओम प्रकाश पासी समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में आरोपी भाजपा नेता के दो बेटों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


करनपुर बाजार निवासी अंकज सोनकर ने बताया कि वह फल की दुकान लगाता है। मंगलवार को उसकी दुकान पर भाजपा नेता का बेटा रामू पहुंचा। उसने उससे फल खरीदा और पैसे दिए बगैर जाने लगा। आरोप है कि पैसा मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामू ने अपने पिता ओम प्रकाश, भाई जय प्रकाश व अन्य लोगों को बुला लिया। सभी लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और मारपीट करते हुए हंगामा करने लगे।

सूचना पर सिराथू चौकी प्रभारी चंदन सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने सिपाही विकास के सिर पर रॉड मार दिया। विकास का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया था। घटना की जानकारी के बाद पहुंची फोर्स ने भाजपा नेता के बेटों को हिरासत में लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सैनी भुवनेश चौबे का कहना हमलोरोपी राजू और जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। इनको बुुधवार को जेल भेज दिया गया। घटना में आरोपी ओम प्रकाश व चार अज्ञात की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से बात कर रहा था आरोपी नेता, गिरफ्तारी नहीं
सैनी कोतवाली में घटना में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता और सीओ सिराथू से काफी देर तक बातचीत होती रही। इसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। सिर्फ नेता के दो बेटों को गिरफ्तार होना दिखाया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो आरोपी नेता ओम प्रकाश की मौजूदगी में ही मारपीट हुई और सिपाही पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद भी पुलिस ने नेता को गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा।

इनका कहना है

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हुआ था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो सिपाही पर हमला किया गया। इलाज के बाद सिपाही स्वस्थ है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना के दौरान आगे जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. केजी सिंह, सीओ सिराथू

इंसेट सिपाही का फोड़ा गया सिर, पुलिस ने नहीं दर्ज कराया मुकदमा

करनपुर चौराहे में फल विक्रेता अंकज सोनकर व भाजपा नेता के घरवालों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिराथू पुलिस चौकी के सिपाही विकास पर हमला किया गया था। लोहे की छड़ से किए गए हमले में सिपाही का सिर फट गया। इसके बाद भी पुलिस की तरफ से भाजपा नेता ओम प्रकाश पासी व उसके बेटों के खिलाफ केस नहीं दर्ज कराया गया। इसे लेकर पुलिस महकमे में चर्चा रही। चर्चाओं पर जाए तो पुलिस अगर मुकदमे में पार्टी बनती तो गंभीर धाराओं में केस दर्ज होता। इस वजह से सत्ता पक्ष के नेता व उसके घरवालों को बचाने के लिए भरसक प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें