फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भिड़े भाजपा नेता, दो गंभीर

विज्ञापन
BJP leader involved in land dispute, two serious - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिघिंया गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सिंघिया गांव की भाजपा नेता सोनिया राजपूत पति वीरेंद्र राजपूत व जेठ भाजपा नेता राजेंद्र बहादुर से जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर फिर से विवाद हुआ। विवाद ज्यादा होने पर राजेंद्र बहादुर व उसके पुत्र ऋषभ राजपूत ने सोनिया राजपूत व वीरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोनिया राजपूत के सिर पर गहरी चोट लगी है। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। घटना में सोनिया के पति को भी काफी चोट आई है। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। मामले में पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा दिया। पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर उसके बड़े भाई व भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गमगीन माहौल में व्यापारी नेता का हुआ अंतिम संस्कार
कड़ा (संवाद)। नगर पंचायत सिराथू के प्रतिष्ठित कारोबारी व सिराथू व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद केसरवानी का रविवार को कड़ा के हनुमान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने गमगीन आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सिराथू कस्बा स्थित दिवंगत व्यापारी नेता विनोद के आवास से निकली शव यात्रा शीतला धाम कड़ा के हनुमान घाट पहुंची। अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम विदाई देने के लिए तमाम जनप्रतिनिधि, व्यापारी समेत कस्बे के लोग मौजूद रहे। व्यापारी नेता के पुत्र शुभम ने मुखाग्नि दी। इस दौरान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखलाल मौर्या, अरुण केसरवानी, व्यापार मंडल देवीगंज अध्यक्ष प्रमोद साहू, कोषाध्यक्ष मोनू मोदनवाल, डॉ. राहुल केसरवानी, अंशुल केसरवानी, चंद्रिका प्रसाद पटेल, दीपक गुप्ता, आशीष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दबंगों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
बारा (संवाद)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र पाली उपरहार गांव में शुक्रवार को दबंगों ने एक महिला व उसकी बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक मामले में कोई कर्रवाई नहीं की। क्षेत्र के पाली उपरहार गांव की सुकंति देवी पत्नी स्व. पितई का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर घर पर गांव का ही एक युवक आया और उसकी 18 वर्षीय पुत्रि सीमा के ऊपर गलत आरोप लगाकर पिटाई करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे भी पीटा। शोरगुल पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस ने अब तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसे लेकर पीड़िता ने रविवार को पुलिस ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें