फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Fri, 16 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। विकास खंड सिराथू के रघवापुर गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा ने चौपाल का आयोजन किया था। इस दौरान गांववालों ने बिजली की अघोषित कटौती, जलनिकासी, सड़क जैसी समस्याओं से भाजपा नेताओं को अवगत कराया। साथ ही इन दिक्कतों से निजात दिलाने की मांग की। भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर ने कहाकि समस्याओं से डीएम को अवगत कराया जाएगा। यदि 15 दिन में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


विकास खंड सिराथू के रघवापुर गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से जनसमस्याओं को जानने के लिए चौपाल लगाई गई थी। इस दौरान भाजपा नेता जीतेंद्र कुमार सोनकर ने आमजन की समस्याएं सुनी। चौपाल में जुटे ग्रामीणों ने बिजली की अंधाधुंध कटौती की समस्या सामने रखी। वहीं गांव के रहने वाले  बाबे लाल, दयानंद, बिहारी लाल आदि ने बताया कि गांव में विकास के नाम पर अब तक कोई काम नहीं किया गया है। तीन पुरवों में विद्युतीकरण ही नहीं हो सका है। गांव में खड़ंजा मार्ग भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

इससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में बहता रहता है। गांववालों की समस्याएं सुनने के बाद भाजपा नेता ने कहाकि इससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। यदि 15 दिन में समस्याओें का निस्तारण नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर अमन मिश्र, जितेद्र मौर्या, सुधीर सिंह आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें