फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में भाजपा नेता के चचेरे भाई समेत दो की हत्या

Fri, 10 Jul 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। कस्बे के भाजपा नेता सुरेश नागर चौधरी के चचेरे भाई बब्लू समेत दो लोगों की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कस्बे के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। भाजपा नेता और कस्बाइयों ने पुलिस को अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। दूसरे मृतक को पुलिस बदमाशों का साथी मान रही है। सनसनीखेज घटना से पूरे कस्बे में तनाव है। इसके मद्देनजर भाजपा नेता के घर के आसपास पीएसी तैनात कर दी गई है।   
विज्ञापन

 करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी सुुरेश नागर चौधरी  भाजपा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रमुख हैं। उनके घर के सामने ही कस्बे का फुंगी कपड़े की सिलाई करता है। वह बरामदे में सोता भी है।  बुधवार को सुरेश नागर वाराणसी गए थे। आधी रात नकाबपोश दर्जन भर लोग आए और उनके घर के सामने चबूतरे पर सो रहे फुंगी को जगाकर नेताजी के बारे में पूछने लगे तो उसने घरवालों को आवाज लगा दी। इस पर पड़ोस में रहने वाला सुरेश का चचेरा भाई बब्लू (20) पुत्र रामलखन चौधरी अपने घर से दीवार फांदकर सुरेश के आंगन में पहुंचा और ननिहाल में ही रहने वाले भांजे मोनू के साथ बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला। इन दोनों को देखते ही हमलावरों ने गोली दाग दी। सीने में गोली लगने से बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। बब्लू को गोली लगने से घबराए मोनू ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो बदमाशों ने दुबारा फायर झोंक दिया। यह गोली वहां मौजूद कस्बे के ही चुप्पा (25) को जा लगी। माना जा रहा है कि चुप्पा इन्हीं बदमाशों के साथ आया था। गोली लगने से चुप्पा की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। दोनों की हत्या के बाद बदमाश भाग निकले।

भाजपा नेता के दरवाजे पर गोली चलने और दो लोगों की मौत की खबर से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना से अफसर भी हिल गए। रात में ही कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर एसपी, एएसपी, सीओ आदि अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात भर पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते रहे। काफी मान-मनौवल के बाद सुबह पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने मृतक बब्लू के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर कस्बे के नयागंज निवासी सलमान कुरैशी,  भैयू निवासी नेतानगर, इनायत कुरैशी निवासी आजादनगर और अनिल उर्फ अताउल्ला निवासी कृष्णनगर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अभियुक्त अनिल उर्फ अताउल्ला को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हत्यारों की भाजपा नेता और उनके परिवार के सदस्यों से क्या दुश्मनी थी, इसे खंगाला जा रहा है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड की असलियत सामने आ जाएगी। घटना से कस्बे में जबरदस्त तनाव है। भाजपा नेता के घर के आस-पास पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें