मंझनपुर। सत्ताधारी दल भाजपा ने बुधवार की देर रात जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सभी 26 वार्डों से अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी सूची में 13 सीटों पर पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाया गया है। तीन सीटों पर पदाधिकारियों के परिजनों को मौका दिया गया। जबकि दस सीटों पर कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया गया। हैरानी की बता ये है कि वार्ड नंबर 19 से दावेदारी ठोकने वाली निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल का पार्टी ने टिकट काट दिया है। उनकी जगह जिला मंत्री दिनेश पांडेय को तरजीह मिली है। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्या के करीबी व जिला मंत्री जगदीश सरोज की पत्नी रागनी सरोज को दस नंबर से प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में वार्ड एक नंबर से शिव कुमारी, दो से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, तीन नंबर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र पटेल की पत्नी शकुंतला देवी, चार से रामनेरश, पांच नंबर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवमोहन मौर्या, छह नंबर से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजीव मौर्या की पत्नी पूनम देवी, सात से ओमप्रकाश पटेल, आठ से पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामराज मौर्या, नौ नंबर से पार्टी के जिला मंत्री रावेंद्र प्रताप सिंह, दस नंबर से जिला मंत्री जगदीश सरोज की पत्नी रागिनी सरोज, 11 नंबर से किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश पासी की पत्नी उर्मिला देवी, 12 से यिावपूजन पाल, 13 से भाजयुमो के जिला मंत्री नीरज मोदनवाल, 14 से ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कल्पना सरोज, 15 से विजय कुमार तिवारी, 16 से पार्टी के जिला मंत्री कमल कुशवाहा, 17 से सुधा तिवारी, 19 से अर्चना देवी, 19 से जिला मंत्री दिनेश पांडेय, 20 से रामदुलारी, 21 विमलेश चौधरी, 22 से जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी की भयाहू उर्मिला देवी, 23 से सीमा सिंह, 24 व 25 से जिला मंत्री क्रमश: संगीता सरोज व नितिन पासी तथा 24 से रोशनी देवी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।