पार्टी कार्यालय में संविधान मान स्तंभ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन सपाई-संगठन
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपाइयों ने संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि भाजपा वोटों की हेराफेरी करके सत्ता में आई है। 2027 के चुनाव में जनता झूठे वादों का जवाब भाजपाइयों को ठीक तरीके से देगी। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि अब लोग सपा की ओर देख रहे हैं। महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का रिवीजन संदेह पैदा करता है। इस मौके पर भोला पटेल, कैलाश चंद्र केसरवानी, गुलाम हुसैन, आनंद मोहन सिंह पटेल, सीमा बानो, रन्नो देवी, साइस्ता परवीन, मीना सरोज, पुष्पा सरोज आदि मौजूद रहे।