फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े-कचरे से निकली ऊर्जा से लाभान्वित होंगे लोग

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवेशन (नई खोज) से ग्रामीणों की ऊर्जा संबंधी समस्या का समाधान तो होगा ही उनकी आय में भी इजाफा होगा। यह बातें शनिवार को बबुरा गांव में आयोजित बायोगैस प्लांट के उद्घाटन के मौके पर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन


  दोआबा में गांवों को ओडीएफ करने के साथ-साथ ग्रामीणों को लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से नए इनोवेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए ओडीएफ हुए गांवों में बायोगैस प्लांट लगवाए जा रहे हैं। इन प्लांटों से ग्रामीणों को घरेलू गैस तो मुफ्त में मिलेगी ही आय में भी इजाफा होगा। शनिवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह मॉडल गांव के रूप में बबुरा में पांच प्लांट का उद्घाटन किया। नियोजन विभाग के राज्य समन्वयक पीएस ओझा ने कहा कि आज देश का सपना साकार होने लगा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबुरा सुनील कुमार मिश्र के अलावा ओडीएफ हो चुके कई गांवों के प्रधान और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें