फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : दुकान से लौट रहे बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Thu, 23 Mar 2023 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

चरवा कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। युवक फर्नीचर का काम करते थे। मर्दानपुर में काम करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Kaushambi : राजेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। युवक फर्नीचर का काम करते थे। मर्दानपुर में काम करके घर लौट रहे थे। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (46) कारपेंटर थे। संतोष के साथ में गांव का ही राजेंद्र कुमार (28) भी काम करता था। दोनों युवकों ने मनौरी के मर्दानपुर गांव में फर्नीचर बनाने का काम ठेके पर लिया था। इस वजह से वह देर तक काम करते थे। रोज की तरह बुधवार सुबह दोनों बाइक से मर्दानपुर काम करते थे। रात को वह लोग लौट रहे थे।

विज्ञापन

Kaushambi : राजेंद्र सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
भाग रहे कार सवार को ग्रामीणों ने पकड़ा

रात करीब आठ बजे लौटते वक्त जैसे ही वह चिल्लाशहबाजी स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार चालक दोनों को युवकों को कुचलते हुए भाग गया। उधर हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने भाग रहे कार सवार को पीछा कर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान संतोष ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें