शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिकायत
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के एक युवती ने करारी कोतवाली के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म लगाया है। युवती का आरोप है कि एक साल पहले युवक ने उससे मोबाइल पर बात कर शादी करने का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। इसके बाद वह दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। इस बीच उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अब युवती के शादी का दबाव बनाने पर युवक ने इंकार कर दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंच युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद