फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 31 Oct 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
 सीएमओ डॉ. संजय कुमार।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के ओसा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ रहा दोस्त घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोखराज के गिरधरपुर गांव निवासी उमाशंकर का 20 वर्षीय बेटा शिवम चाऊमीन बनाने का कारीगर था। वह पुणे में रहकर चाऊमीन बनाने का काम करता था। हाल ही में घर वापस आने के बाद मंगलवार को उसने सौंरई बाजार में अपनी दुकान का शुभारंभ किया था।
पिता उमाशंकर ने बताया कि मंगलवार को शिवम पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त संजीव कुमार (23) के साथ शाम को करारी का दशहरा मेला देखने गया था। रात में वापस आते समय ओसा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप किसी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथ रहे संजीव को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।

सड़क पार कर रही महिला की सड़क हादसे में मौत
मंझनपुर। कोखराज के मलाक भायल गांव में मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। गांव के बुद्धन ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बस्ती में उसके सड़क के दोनों तरफ घर हैं। बताया कि मंगलवार शाम उसकी 40 वर्षीय पत्नी बुदनी सड़क पार कर दूसरे घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बुदनी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार बिलख पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें