फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी

Wed, 01 May 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रेल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में साथ रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल खराब है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के थुलगुला मजरा चक जमीन महजूबा काजीपुर निवासी संतोष कुमार अपने चचेरे भाई सर्वेश कुमार (25) के साथ सोमवार रात लगभग दस बजे बाइक से सिराथू कस्बा गया था। रात को काम निपटाने के बाद दोनों लोग वापस बाइक से घर लौट रहे थे। सिराथू रेल ओवर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार डंंपर ने दोनों को टक्कर मार दी थी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ले जाती, इससे पहले सर्वेश ने दम तोड़ दिया। संतोष को प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संतोष के भाई लवलेश की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें