अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
नेशनल हाईवे पर अमाव गांव के समीप बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की बेटी व नातिन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
अजुहा कस्बे के कृष्णा नगर निवासी बराती लाल का इकलौता बेटा दीपू (25) रविवार सुबह बाइक से अपनी मां सुमित्रा देवी को लेने बहन की ससुराल फतेहपुर जिले के रतिभानपुर गया था। वहां से वह शाम को अपनी मां सुमित्रा, बहन पारुल व भांजे को साथ लेकर वापस घर लौट रहा था।
अमांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपू व उसकी मां सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पारुल व उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा, यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद