फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: बैंक से घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने की छिनैती

Thu, 09 Feb 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने की छिनैती बुधवार दोपहर सैनी कोतवाली के अटसराय के समीप हुई घटना
विज्ञापन

सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके के अटसराय गांव के समीप बैंक से पैसा निकाल कर नाती के साथ घर जा रही महिला के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने छिनैती की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
भड़ेहरी गांव की सुबिहती पत्नी सुखराम ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। बुधवार को वह नाती पवन कुमार के साथ अजुहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा निकालने गई थी। बैंक से 25 हजार रुपये निकालने के बाद नाती के साथ बाइक से घर जा रही थी। जैसे ही वे लोग अटसराय के करीब पहुंचे तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने महिला से नकदी छीन ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद सुबिहती के नाती ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सुबिहती ने तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें