फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: देवीगंज में 13 करोड़ से बनेगा बाइपास, जाम से मिलेगी निजात

Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीगंज में 13 करोड़ से बनेगा बाइपास, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

3.3 किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए शासन ने जारी किया 10 फीसदी बजट
भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू, पूरी होने के बाद शुरू किया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, फैजाबाद, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है। लोक निर्माण विभाग देवीगंज में करीब 13 करोड़ रुपये से बाईपास बनवाएगा। इसके निर्माण से राहगीरों को जाम से निजात मिल जाएगी।
सिराथू-देवीगंज-लेहदरीपुल सड़क की गिनती जनपद के प्रमुख मार्गों में होती है। जनपद को सीधे प्रदेश राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले इस मार्ग से ही अफसरों, जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है। इस रोड से प्रतिदिन औसतन 50 हजार मुसाफिरों का आवागमन होता है। देवीगंज में सड़क संकरी है। रही-सही कसर यहां के दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करके पूरी कर दी है। इससे प्रतिदिन यहां पर जाम लगता है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने देवीगंज में बाइपास बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 3.3 किमी लंबा बाईपास देवीगंज के पास स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर लेहदरी में गंगा पुल के निकट समाप्त होगा। बाईपास के लिए शासन ने करीब 13 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बाईपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 46200 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए आसपास के पांच गांवों के 527 काश्तकारों से भूमि खरीदी जाएगी। इसमें फराहिमपुर के 266, कमालपुर के 44, गिरधरपुर गढ़ी के 30, मर्दानपुर वर्जी के 21 और बिहामिपपुर के 116 किसानों की भूमि खरीदी जाएगी। लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन भूमि क्रय करने के लिए लेखाजोखा तैयार कर रहा है।

देवीगंज बाजार में आए दिन लंबा जाम लगता है। जाम की वजह से व्यापार पर विपरीत असर पड़ता है। साथ ही राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां बाईपास बनना बहुत जरूरी है।-नीरज साहू

लखनऊ का मुख्य मार्ग होने से देवीगंज बाजार व्यस्त रहती है। इससे जाम लग जाता है। जाम में कभी-कभी भी फंस जाती है। जाम से निजात के लिए बाईपास बनना बहुत जरूरी है।-रामायणी पंडा

बाजार में आए दिन जाम लगता है। स्कूल की गाड़ियां जाम में फंस जाती हैं। शाम को बच्चे घंटों देर से घर पहुंचते हैं। मरीजों को भी काफी समस्याएं होती हैं। बाईपास निर्माण बेहद जरूरी है।-मन्नू गौतम

देवीगंज में जाम से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए। बाईपास बनाने का कदम सराहनीय है।- डॉ. सैयद मो. हनीफ
विज्ञापन


देवीगंज में बाईपास का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहमति के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है। 10 फीसदी बजट मिल गया है। भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।-हरबंश सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें