फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार

Sun, 14 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मोअज्जमपुर गांव के समीप हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।  संवाद
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के इसीपुर गांव निवासी मीना देवी (32) पत्नी रामराज पाल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पति के साथ बाइक से कल्यानपुर इलाज कराने जा रही थीं। जैसे ही दोनों मोअज्जमपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मीना देवी बाइक से सड़क पर सिर के बल गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार बोलेरो चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें