फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

Mon, 02 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। चरवा के बिरांही बाग के समीप रविवार की शाम आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उमरछा गांव के युवक की मौत हो गई। वह बाइक से भांजे के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। हादसे में उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गांववालों ने ट्रैक्टर चालक को दबोचकर पुलिस के  हवाले कर दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उमरछा गांव का रहने वाला ओम प्रकाश पाल (40) पुत्र श्रीराम रविवार की सुबह बाइक से भांजे दीपू (18) पुत्र सुरेश पाल निवासी शेखपुर रसूलपुर के साथ ससुराल बोगही पंसौर गांव गया था। शाम को करीब चार बजे घर लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक बिरांहीबाग के समीप पहुंची। तभी उसने आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करके की कोशिश की। प्रत्यक्ष्यदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक करते तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। इससे गिरकर ओमप्रकाश ट्रैक्टर ट्राली की पहिया के नीचे आ गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा भांजा दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख चीखते-चिल्लाते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को कुचलकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को धर दबोचा। साथ ही हादसे की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत की खबर लगते ही  पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घरवालों को हादसे की सूचना देकर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें