फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में मौत

Mon, 11 Aug 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दीपक कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार युवक की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक गुप्ता ने घर पर ही किराना की दुकान खोल रखी थी। हर वर्ष वह रक्षाबंधन पर करारी इलाके के पिंडरा चौराहे पर राखी की दुकान लगाता था। इस बार भी उसने दुकान लगाई थी। शुक्रवार को पिंडरा जाते वक्त मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दीपक काे पीछे से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दीपक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी सांसें थम गईं। दीपक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई की मौत पिछले वर्ष हो चुकी है। युवक की मौत से पत्नी विद्यावती व सात वर्षीय बेटा अनमोल,पां च वर्षीय बेटी सौम्या का रो-रोकर हालत खराब है।

दीपक कुमार की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें