फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के समीप सोमवार रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला। बाइक सवार को सड़क पर जख्मी देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए ले जाती, उससे पहले युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घरवालों को खबर देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी विद्यासागर त्रिपाठी परिवहन विभाग में परिचालक हैं। विद्यासागर का बड़ा लड़का मंजीत त्रिपाठी (26) गांव में रहकर क्षेत्र में बालू सप्लाई का काम करता है।
परिवार वालों के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे मंजीत बालू सप्लाई के सिलसिले में बाइक से तिल्हापुर मोड़ गया था। वापस लौटते वक्त जयंतीपुर में किसी वाहन की टक्कर से मंजीत की मौत हो गई। देर रात पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई कृष्णचंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के ट्रक चालक की पश्चिम बंगाल में मौत
सैनी कोतवाली के कोरियों गांव में रहने वाले एक ट्रक चालक की पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मृतक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोरियों गांव निवासी राम किशोर पुत्र माताबदल कानपुर की ईसी फ्राइट कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक का काम कर परिवार का गुजारा करता था।
चार दिन पहले शनिवार को वह ट्रक में नए दोपहिया वाहन लाद कर कोलकाता जा रहा था। पश्चिम बंगाल के दानकुनी के पास स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद रामकिशोर ट्रक में बैठा ही था कि सामने से आया तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गया। आमने-सामने की भिड़ंत में रामकिशार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को हादसे की सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल पहुंचने परिजन पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव लेकर घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें