फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पुनवार चौराहा के समीप गोदभराई रस्म से लौटते समय अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी और चचेरा भाई घायल हो गए। हादसा इतना वीभत्स था कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फताहीपुर गांव निवासी पप्पू कोरी का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय कृष्णा कुमार मजदूरी करता था। दो साल पहले सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किनार गांव की संगीता देवी के साथ उसका विवाह हुआ था। बुधवार सुबह बाइक से गर्भवती पत्नी व चचेरे भाई मनोज के साथ पश्चिमशरीरा कस्बे में भांजी की गोदभराई रस्म में गए थे।
शाम को घर लौटते समय पुनवार चौराहा के करीब जाफरपुर महावां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई और पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसी बीच चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। थोड़ी देकर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें