संदीपनघाट के भैरव भीटी के समीप शनिवार सुबह जीटी रोड प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद शाज़िद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गंसरी गांव निवासी मोहम्मद शाज़िद (32) पुत्र मोहम्मद मुन्ने सिद्दीकी किसानी करते थे। भाई के मुताबिक शनिवार सुबह वह किसी काम से बाइक लेकर भैरव भीटी गए थे। जीटी रोड पार करने के दौरान प्रयागराज की तरफ आ रही तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। गंभीर चोटों की वजह से मौके पर ही उनका दम टूट गया।
सूचना पाकर आई पुलिस ने युवक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसे की वजह बने वाहन की तलाश की जाएगी। अभी जान गंवाने वाले के घर वालों ने तहरीर भी नहीं दी है।