फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र में बारा गांव के पास बुधवार शाम ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के छोटा पचंभा गांव निवासी राजनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा ओम यादव (28) बुधवार को गेहूं बेचने के लिए कौशाम्बी ब्लाॅक स्थित क्रय केंद्र गया था। शाम करीब चार बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।
रास्ते में एक निजी अस्पताल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए ई-रिक्शा के चेसिस और मॉडल नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें