घायल रंजीत को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
पूरामुफ्ती के मंदर मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार युवक की सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
जनपद के जाठी गांव निवासी घनश्याम मौर्या का तीसरे नंबर के बेटे रंजीत मौर्या की छह महीने पहले धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी दशरथलाल की बेटी खुशबू के साथ उसकी शादी हुई थी। पिता ने बताया कि बेटा मुंबई में काम करता है और एक सप्ताह पहले ही वापस आया था।
बुधवार को अपनी पत्नी खुशबू और सास सरोज देवी (40) पत्नी दशरथ लाल को बाइक पर बैठा कर जाठी गांव जा रहा था। तभी मंदर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार से बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, स्कूटी सवार घटना के बाद मौका पाकर भाग निकला।
घायलों को भगवतपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया। खुशबू और रंजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिये स्कूटी सवार की खोजबीन की जा रही है।