फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा गांव के समीप बुधवार रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज के घूरपुर-जसरा निवासी मदनलाल सोनकर (35) की ससुराल कोखराज के ककोढ़ा गांव में रहने वाले प्रेमचंद्र के घर है। प्रेम का बेटा सौरभ बहन के घर घूरपुर-जसरा गया था। मदन अपने साले सौरभ को छोड़ने के लिए बुधवार को ससुराल आ रहा था। रास्ते में सकाढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मदन कंटेनर के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में मदन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साला सौरभ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस कंटेनर व चालक की तलाश में जुट गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें