कोखराज थाना क्षेत्र के मनराज पाल शुक्रवार की शाम बमरौली गांव में आयोजित दंगल देखने बाइक से गया था। बाइक को वह खड़ी करके अखाड़े के पास चला गया। जब कुश्ती खत्म हुई और वह घर जाने के लिए वह बाइक लेने गया तो वहां से उसकी बाइक नदारद थी। बाइक न मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की है।