फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो की मौके पर मौत

Fri, 24 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किसी काम से बाइक से समदा की ओर जा रहे थे। तेजमति अस्पताल के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान सूर्यकांत सेन (25) पुत्र स्व. निरंजन लाल निवासी कादिराबाद थाना मंझनपुर और विकास पुत्र स्व. प्यारे लाल निवासी अलवारा थाना महेवाघाट के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्यकांत दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। वह दीपावली पर घर आया था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से मंझनपुर गया था। लौटते समय वह अपने भांजे विकास के साथ बाइक से कादिराबाद जा रहा था कि तेजमति अस्पताल के पास हादसा हो गया। विकास खेती-बाड़ी करता था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें