फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, चालक की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपुरवा गांव के समीप बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गई। हादसे में बाइक चला रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलावस्था में उसे कस्बे के प्राइवेट अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रक्सराई गांव निवासी कवि द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को उनके पिता मुकेश द्विवेदी (47) बाइक से सरायअकिल बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह चौपुरवा गांव के समीप पहुंचे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मुकेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग मुकेश को प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता की मौत होने से घर में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन

मई में बेटी की शादी थी, हादसे ने घर की खुशियां छीन लीं
एक सड़क हादसे ने उस परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मृतक मुकेश द्विवेदी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। परिजनों के अनुसार एक मई को तिलक और पांच मई को बेटी की बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। इसी सिलसिले में वह बाजार शादी का सामान बुक कराने जा रहे थे और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें