फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नीलगाय से टकराई बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर जीता गांव के पास नीलगाय से बाइक टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रसीदमई गांव निवासी अर्जुन कुमार (21) पुत्र स्व. राम सजीवन शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक से जा रहे थे। चक इमाम अली का पुरवा मजरा अलीपुर जीता के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में अर्जुन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें पहले सैनी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मंझनपुर के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया।इलाज के दौरान 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे अर्जुन कुमार की मौत हो गई। रविवार को दादा नींबू लाल ने कड़ाधाम पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें