फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर बाइक, दो युवक गंभीर

Fri, 07 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित सैनी फ्लाईओवर पर बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज के दारागंज निवासी हिमांशु निषाद (25) अपने साथी साहिल (20) के साथ रात दिल्ली से प्रयागराज लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी बाइक सैनी फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें