डिवाइडर से भिड़ी बाइक, चालक की मौत, साथी गंभीर
- सोमवार को सैनी कोतवाली के कमासिन के समीप हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन के समीप रविवार रात डिवाइडर से टकराकर जख्मी बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में साथ रही युवक का साथी गंभीर है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पचासा गांव का अजीत कुमार सिंह (18) रविवार को अपने साथी अमित के साथ बाइक से मूरतगंज रिश्तेदारी में आयोजित भोज में शामिल होने गया था। वापस लौटते वक्त उनकी बाइक कमासिन के समीप डिवाइडर से टकरा गई थी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में अजीत की मौत हो गई। अमित का इलाज कराया जा रहा है।