फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन से टकराई बाइक

Sun, 05 Sep 2021 05:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नगर पंचायत सिराथू के बंद रेलवे फाटक के बगल से दोपहिया वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है। इस जोखिम भरे मार्ग से भारी संख्या में पैदल यात्री तो गुजरते ही हैं, भीड़ के बीच बाइक सवार भी निकलते हैं।
विज्ञापन
Bike collided with another train within 24 hours - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के रेलवे ट्रैक पर 24 घंटे के अंदर दूसरी बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे बाइक के भी परखचे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार युवक बच गया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरपीएफ उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सिराथू के बंद रेलवे फाटक के बगल से दोपहिया वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है। इस जोखिम भरे मार्ग से भारी संख्या में पैदल यात्री तो गुजरते ही हैं, भीड़ के बीच बाइक सवार भी निकलते हैं। शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि शनिवार को दोपहर एक बजे एक बाइक फिर ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक को चोट नहीं आई। आरपीएफ प्रभारी आरएस धानी का कहना है कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें