कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई निवासी कंधई (35) पुत्र शीतलू ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से बाइक लेकर शहजादपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह रावण मैदान के पास पहुंचा पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कंधई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कंधई अपने पीछे चार बच्चों करीना (6), नीलम (4), किरन (3) और रौनक (1) को छोड़ गया।
कंधई लाल। फाइल फोटो