फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Sun, 03 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। पिपरी कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर गांव निवासी धर्मपाल (60) शुक्रवार की शाम साइकिल से गोशाला जा रहा था। इसी दौरान मनौरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बुजुर्ग को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें