फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भवंस की छात्रा पुष्पांजलि बनी नेशनल टॉपर

Thu, 16 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भवन्स मेहता विद्याश्रम के ब्लूम साइंस ओलंपियाड परीक्षा के सफल प्रतिभागियों की ग्रुप फोटो। विद्य
विज्ञापन
नगर स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम कि कक्षा आठ की छात्रा पुष्पांजलि केशरवानी ने ब्लूम साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पुष्पांजलि के अलावा शादमा ने पांच वीं नेशनल रैंक, राधा यादव ने छठवीं नेशनल रैंक हासिल की। वहीं कई छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किए, जिसमें दिव्यांश राज, सारा फातिमा, राज शेखर मौर्य, सौम्या केशरवानी शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलैया गंगारबोइना, उप प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, कोऑर्डिनेटर नसीम अंसारी एवं सीनियर शिक्षक अवधेश मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए ब्लूम ओलंपियाड टीम की तरफ से प्रधानाचार्य को बेस्ट लीडरशिप अवार्ड दिया गया।
वहीं परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सीनियर शिक्षक अवधेश मिश्रा को भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर निदेशक संदीप सक्सेना ने प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें