फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी की बदलेगी सूरत, 106.93 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Thu, 16 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आंबेडकर भवन में आयोजित नगर पालिका की बोर्ड बैठक की ग्रुप फोटो। स्रोत: नपा
विज्ञापन
विकास कार्यों से नगर पालिका परिषद भरवारी की सूरत जल्द जल्द बदलेगी। बुधवार की शाम बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष कविता पासी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी रामसिंह की मौजूदगी में 106.93 करोड़ के प्रस्ताव पारित किए गए। ये प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


नगर में विकास कार्यों का खाका खींचने के लिए आंबेडकर भवन के सभागार में नगर अध्यक्ष कविता पासी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक नगर के विकास पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें इसमें राज्य वित्त आयोग 38.88 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग (निर्दिष्ट अनुदान 6.82 करोड़ रुपये शामिल हैं।
वहीं 15वां वित्त आयोग (बुनियादी अनुदान) 4.54 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 12.70 करोड़ रुपये, पेयजल के लिए व्यवस्था योजना 1.17 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना 1.71 करोड़ रुपये, वंदन योजना 1.99 करोड़ रुपये, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना 35.54 करोड़ रुपये, 2 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क 0.97 करोड़ रुपये,अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना 0.48 करोड़ रुपये, उपवन योजना 1.48 करोड़ रुपये, गृहकर 0.50 करोड़ रुपये कुल 106.93 करोड़ रुपये से सभी पच्चीसों वार्डो में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

साथ ही सीसी रोड, नाला नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प व ओपेन जिम सहित अन्य कई विकास कार्य कराने के लिए बैठक में उपस्थित सभासदों ने अपनी सहमति प्रदान की।
बोर्ड बैठक में बबलू गौतम लेखा लिपिक, नूपुर अरोरा लिपिक, बृजेश कुमार मिश्रा जलकल सुपरवाईजर व सभासद सादाब अहमद, पुष्पा देवी, मंजू देवी, मोहम्मद यासीन, मो. हुसैन, बागीशा केसरवानी, जितेंद्र मिश्रा, सूरज भान यादव, शानू कुशवाहा सहित अन्य कई सभासद उपस्थित रहे।

आंबेडकर भवन में आयोजित नगर पालिका की बोर्ड बैठक की ग्रुप फोटो। स्रोत: नपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें