फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी रेलवे क्रॉसिंग का जाम बना लाइलाज

Sat, 30 Mar 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाली जाम की समस्या लाइलाज बन चुकी है। भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है और यातायात पुलिस के पांच जवानों की तैनाती के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। वहीं क्रॉसिंग के पास दिन भर डग्गामार वाहनों के बेतरतीब खड़े होकर सवारियां बैठाने से कॉसिंग बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बा प्रमुख व्यापारिक केंदर है। यहां दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन कस्बे के मध्य से गुजरी है। रेलवे ने यहां फाटक लगा रखा है। सुबह व शाम के वक्त भरवारी रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का सारा दिन आवागमन होता है। ट्रेनों के आने-जाने के वक्त फाटक बंद होते ही यहां घंटों जाम लगा रहता है।
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने फाटक पर हाई गेज लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए फाटक के पास एक सिपाही व चार होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में भी रेलवे फाटक के समीप लंबा जाम लगा था। यातायात पुलिस के जवान किसी तरह जाम हटवाने में जुटे रहे। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। गनीमत रही कि उसमें कोई मरीज नहीं था।


शराब की दुकान पर लगता है जमघट
रेलवे फाटक के पास से अंग्रेजी शराब की दुकान है। यहां लोग अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर जाम लड़ाते हैं। इसके अलावा करारी रोड में संस्कृत महाविद्यालय, मूरतगंज मार्ग पर डाकखाना होने की वजह से लोगों का आवागमन ज्यादा होता है।

बड़े वाहन तो नहीं आ रहे, लेकिन फुटपाथ पर किए गए कब्जे व डग्गामार वाहन भी जाम लगने का प्रमुख कारण हैं। रेलवे फाटक भी काफी देर तक बंद रहता है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलेश कुमार पांडेय, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें