भरवारी के मृतक मोहनलाल केसरवानी की फाइल फ़ोटो
भरवारी के कारोबारी की डंपर से कुचलकर मौत
- फतेहपुर जिले के थरियांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां निवासी हाॅर्डवेयर कारोबारी को डंपर ने कुचल दिया। हादसा फतेहपुर जिले के थरियांव के समीप हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
असवां निवासी मोहनलाल केसरवानी (55) ने मूरतगंज में हार्डवेयर की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार को वह माल खरीदने कानपुर गए थे। लोडर में माल लोड कराने के बाद वह साथ में ही वापस लौट रहे थे। रास्ते में थरियांव के पास लोडर का टायर पंचर हो गया। इस पर चालक व खलासी टायर बदलने लगे। मोहन लाल उन्हें मोबाइल से टाॅर्च दिखा रहे थे। इस दौरान डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा है है। परिवार के लोग शव लेने के लिए फतेहपुर रवाना हो गए हैं। मोहनलाल अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।