फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी के 4 घरों में चोरी का प्रयास

Wed, 21 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात भरवारी कस्बे के चार घरों और दुकानों में चोरी का प्रयास किया। मकान की कुंडी और ताले तोड़ने की कोशिश हुई। हालांकि जगहट हो जाने पर चोरों को बैरंग लौटना पड़ा है। हालांकि इस दौरान चोर एक दुकान से 15 लीटर स्प्रिट उठा ले गए। घटना से कस्बाईयों में दहशत है। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने कई मकान और दुकानों में चोरी की कोशिश की। इस दौरान माताबदल, भोलानाथ, श्रवण कुमार और सीता देवी के घर की कुंडी तोड़कर चोरों ने घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि मोहल्ले में जगहट होने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान चोर एक दुकान में सेंध लगाकर वहां से 15 लीटर स्प्रिट उठा ले गए। रात हुई घटना से कस्बाईयों के होश उड़े हुए हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कस्बे में भरवारी और सिंघिया दो पुलिस चौकी है। इसके बाद भी आए दिन कस्बे में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। मोहल्लेवालों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण ही आए दिन घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस चोरी की इन घटनाओं को रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिसका लोगों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें