भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरू और राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करके उन्हें नमन किया। इस दौरान मंझनपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ।
अमर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरू और बिस्मिल के बलिदान दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद रहे भाजपा प्रदेश संगठन के सह प्रभारी सुनील कुमार ओझा ने कहा कि अंग्रेजों को देश से भगाने में आजादी के दीवानों ने अपना खून बहाने में तनिक भी संकोच नहीं किया। उनके ही बलिदान का परिणाम है कि आज देश आजादी की सांस ले रहा है। जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू व राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान को देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी। इससे पहले मंझनपुर सिराथू मार्ग पर पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर बब्बू राम द्विवेदी, संतोष सिंह पटेल, प्रेम चंद्र चौधरी, पुष्पा देवी, उदयन सिंह, शिवदानी, सुरेश त्रिपाठी, जयचंद्र मिश्र, जितेंद्र सोनकर, प्रतिभा कुशवाहा, तारा देवी, सुंदर केसरवानी, अभिषेक तिवारी, धर्मराज मौर्य, प्रशांत केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।