फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाकियू ने नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए बुलंद की आवाज

Sat, 02 Sep 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी शुक्रवार को ब्लॉक में बीडीओ को मांगों का ज्ञापन देने पहुंचे। वहां पर न तो बीडीओ थे और न ही कोई कर्मचारी उनका ज्ञापन लेने निकला। इस पर किसान नेता भड़क उठे और जमकर प्रदर्शन किया। बाद में एडीओ ने आकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में बैठक की। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू प्रजापति की अगुवाई में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देने पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी ज्ञापन लेने नहीं आया। बीडीओ भी दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इस पर किसानों का पारा चढ़ गया। वह नारेबाजी करने लगे।
शोरगुल सुनकर एडीओ समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी कार्यालय से निकलकर आए और ज्ञापन लिया। ज्ञापन में नहरों में पानी छोड़ने, गोपसहसा उपकेंद्र सेहहो रही बिजली कटौती पर अंकुश लगाने, अक्सर दफ्तर से गायब रहने वाले ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने समेत अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सैकड़ों कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, नमो मिश्रा, छोटेलाल, पंचम लाल, आशा देवी, केशी देवी, हुबलाल, तहसील अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

-
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी गैस के दाम घटाए सरकार
मंझनपुर। समर्थ किसान पार्टी की बैठक शुक्रवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने महंगाई का मुद्दा उठाया। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी आदि के दाम घटाने की मांग रखी। इस मौके पर फूलचंद्र लोधी, विकास कसेरा, मनीष मौर्य, शैलेंद्र मिश्रा, वेद यादव, दूखराज सरोज, परिहार लोधी, पृथ्वीपाल लोधी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें