फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाकियू ने हरिद्वार चिंतन शिविर में पहुंचने का किया आह्वान

Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
काजू गांव में बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चायल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को काजू गांव में बैठक की। इसमें हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि हरिद्वार में 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के किसान शामिल होंगे। शिविर में फसल की वाजिब दाम के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाने और फसल बोआई के दौरान उर्वरक की समस्या पर चर्चा किया जाएगा।
बैठक में तहसील अध्यक्ष मो. शहीद, बच्चा लाल, मैकूलाल पटेल, राजन उपध्याय, संपूर्णानंद तिवारी, विजय सिंह, आशीष त्रिपाठी और विंदेश्वरी प्रसाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें