फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों का डटकर मुकाबला करें बेटियां

विज्ञापन
Better fight daughters - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी इलाके के बैशकांटी गांव स्थित देशबंधु इंटर कॉलेज में गुरुवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को रेप, छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने कहा कि लड़कियां डरकर नहीं डटकर सभी तरह की घटनाओं का सामना करें। जब तक मन के अंदर से खौफ नहीं निकलेगा, तब तक शोहदों का हौसला नहीं पस्त होगा। उन्होंने बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद रेहान ने कहा कि अक्सर लड़कियां लोक-लाज के डर से जुर्म सहन करती रहती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हेल्पलाइनों की जानकारी देते हुए बताया कि इन पर फोन करके उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामसुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें