मूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी काम के दबाव में शनिवार की दोपहर में बेहोश हो गईं, जिनको इलाज के बाद घर भेजा गया। शनिवार को मूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी क्षेत्र में निरीक्षण के बाद दोपहर को जब कार्यालय पहुंचीं तो कार से उतरते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
मूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी काम के दबाव में शनिवार की दोपहर में बेहोश हो गईं, जिनको इलाज के बाद घर भेजा गया। शनिवार को मूरतगंज खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी क्षेत्र में निरीक्षण के बाद दोपहर को जब कार्यालय पहुंचीं तो कार से उतरते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बीआरसी के कर्मचारियों ने दौड़कर उनको उठाया और तुरंत मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर उनका उपचार हुआ।
विज्ञापन
वहां पर तैनात डॉक्टर कमलेश यादव ने उनको ईसीजी कराने की सलाह दी। इसके बाद उनका क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ईसीजी कराया गया। बताया जा रहा है कि एसआईआर को लेकर हिना सिद्दीकी रोज ब्लॉक क्षेत्र के 20 से 25 विद्यालयों का निरीक्षण करती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनको ठीक से नींद नहीं आ रही थी। समय से नाश्ता और खाना नहीं करने की वजह से वह बेहोश हो गईं। फिलहाल इलाज के बाद उनके पति मोहम्मद आसिफ को बुलाकर और बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा को जानकारी देने के बाद घर भेज दिया गया।