बीएड : जिले के छह केंद्रों पर कल परीक्षा देंगे 2,453 छात्र-छात्राएं
- दोनों पालियों में दर्ज होगी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति
- परीक्षा में प्रवेशपत्र की दो प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उप्र बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले के छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लेकर आना होगा। इसके अलावा दो फोटो व पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों की दोनों ही पालियों में बायोमीट्रिक उपस्थिति और फेस स्कैनिंग करवाई जाएगी।
15 जून को आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा में जिले में 2,453 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने बताया कि बिना प्रवेशपत्र परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के समय प्रवेशपत्र की दो प्रतियां लेकर जाना है। परीक्षार्थियों को एक प्रवेशपत्र पर अपनी फोटो (जो आवेदन फार्म में लगाई गई हो) लगाकर जमा करना होगा। इसके अलावा एक अन्य प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी, जो काउंसलिंग के समय जरूरी होगी। मंगलवार को नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जिला समन्वयक, डीआईओएस, बीयू की टीम परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
देर शाम को टीमें हर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगी। वहीं, प्रश्नपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखवाया गया है। जो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के कुछ समय पहले ही पहुंचाए जाएंगे।डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में पूरी गोपनीयता बरती जा रही है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद्र, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी, भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी