कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव के एक श्रमिक को मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने पीट दिया। इससे मजदूर का हाथ टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एफआईआर के मुताबिक, बिदांव निवासी भोंदू पुत्र इंद्रपाल सरोज ने बताया कि अहमतिया निवासी लवकुश सरोज ईंट भट्ठों पर मजदूर लेकर काम कराने का ठेका लेता है। भोंदू का आरोप है कि करीब छह माह पहले लवकुश ने 21 हजार रुपये महीने मजदूरी देने का वादा किया और उसे बिहार के एक ईंट भट्ठे में काम पर लगा दिया।
कुछ माह तो रुपये दिया। लेकिन इसके बाद 50 हजार रुपये नहीं दिया। बताया कि 21 जनवरी को उसने कबाया मांगा। इसपर नाराज होकर बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ममाले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।